Voice Of News 24
21 Sep 2024 01:17 AM
महराजगंज
महराजगंज में खाद्यन्न के अवैध भंडारण के विरुद्ध शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला खाद्य विपणन अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य एवं रसद विभाग की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गयी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज में खाद्यन्न के अवैध भंडारण के विरुद्ध शुक्रवार को डीएम के निर्देश के क्रम में जिला खाद्य विपणन अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य एवं रसद विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विकास खण्ड घुघुली स्थित राईस मिल में शिवम ट्रेडर्स के मिल परिसर में छापेमारी की गयी।इसकी शिकायत कुछ दिन पहले हुई थी।
बताते चले की जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को तत्काल मौके पर जाकर जांच करने का निर्देश दिया।जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारीआदेश मिलते ही छापे के दौरान मिल परिसर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में प्रयोग होने वाली चावल की 2977 बोरियां बरामद की गईं। साथ ही 1090 बोरी सरकारी क्रय में प्रयुक्त होने वाली प्लास्टिक की बोरियां भी मौके से प्राप्त हुईं।
टीम द्वारा पूछताछ के दौरान मौके पर उपस्थित मिल के प्रतिनिधि उपरोक्त संग्रहण के सम्बन्ध में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाये। उपरोक्त चावल के विश्लेषण के उपरांत पाया गया कि चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के प्रयोगार्थ है।जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त कृत्य के लिये शिवेन्द्र वर्मा एवं शिव प्रसन्न वर्मा के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है।
मौके पर क्या मिला
चावल की 2977 बोरियां बरामद की गईं। साथ ही 1090 बोरी सरकारी क्रय में प्रयुक्त होने वाली प्लास्टिक की बोरियां भी मौके से प्राप्त हुईं।























