गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 21 सितंबर का दिन क्यों है खास

Voice Of News 24 

21 Sep 2024 00:54 PM

आईए जाने कि आज 21 सितंबर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

21 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1938 – चक्रवाती तूफान(183 मील प्रति घंटे की रफ्तार) से न्यू इंगलैंड में 700 लोगों की मौत

 

  • 1964 – माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की
  • 2000 – भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए ‘लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी’ की स्थापना
  • 2008 – रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पाद शुरू

21 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

 

  • 1977 – करीना कपूर – बॉलीवुड अभिनेत्री
  • 1991 – दीपिका पल्लीकल – भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी हैं।

दीपिका पल्लीकल कार्तिक (जन्म 21 सितंबर, 1991) एक भारतीय पेशेवर स्क्वैश खिलाड़ी हैं। दीपिका प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन महिला रैंकिंग में शीर्ष 10 में जगह बनाने वाली पहली भारतीय हैं। दीपिका पल्लीकल 2011 में प्रमुखता से सामने आईं, जब उन्होंने करियर की सर्वश्रेष्ठ 13वीं रैंकिंग हासिल करने के लिए तीन WISPA टूर खिताब जीते।

  • 1926 – नूरजहाँ – प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका, जिन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य किया

21 सितंबर को हुए निधन

  • 2022 – राजू श्रीवास्तव – भारत के प्रसिद्ध हास्य कलाकार व अभिनेता थे
  • 2021 – रामानुज प्रसाद सिंह – आकाशवाणी के प्रसिद्ध समाचार वक्ता थे
  • 21 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 

विश्व शांति दिवस

विश्व शांति दिवस’ या ‘अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस’ पूरी दुनिया में शांति और अहिंसा स्थापित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 21 सितम्बर को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 21 सितम्बर
1982 से हुई थी।

  • विश्व आभार दिवस

विश्व कृतज्ञता दिवस हर साल 21 सितंबर को मनाया जाता हैयह दिन लोगों को अपने जीवन में आभार और प्रशंसा व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करता है. इस दिन को मनाने के लिए लोग अपने जीवन में अच्छी चीज़ों के बारे में सोचते हैं और दूसरों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.