महराजगंज : परिवार ने महिला सम्मान को कुचला पैरों तले, पीड़िता महिला पहुंची पुलिस अधीक्षक के द्वारा, लगाईं न्याय की गुहार

Voice Of News 24

20 Sep 2024 09:26AM

महराजगंज 

महराजगंज जिले के चौक थाना अंतर्गत क्षेत्र निवासी महिला पर उसके ही परिवार के लोग बरसा रहे हैं कहर, मारने-पीटने का महिला ने लगाया आरोप। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

महिलाओं के साथ लगातार अत्याचार के मामले सामने आने से सरकार द्वारा महिला सम्मान के दावे की पोल खुलती नजर आ रही है। लगाए गए आरोपो से पता चलता है कि इस मामले में कहीं न कहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन भी आना-कानी करतीं हैं, जिससे पीड़िता को न्याय मिलने में पुलिस अधीक्षक के द्वारा का भी चक्कर लगाना पड़ता है।

https://www.facebook.com/share/v/15AwuhmQAw/?mibextid=oFDknk

कुछ इसी प्रकार का एक मामला सामने आया है।
दरअसल जनपद महराजगंज के चौक थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा मधुबनी निवासिनी नंदनी पत्नी अर्जुन ने गुरुवार की सुबह पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपने पति व ससुर पर आए दिन बेरहमी से मारने – पीटने का आरोप लगाकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता नंदनी ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र के जरिए बताई कि पिछले दिन पूर्व रविवार की शाम पति, ससुर व ससुर के भाई व ससुर के भाई की पत्नी पर बेरहमी से मारते – पीटते हुए मिट्टी का तेल डालकर जान से मारने का आरोप लगाया है, वहीं पीड़िता ने अपने ससुरालियों की प्रताड़ना सहते हुए जैसे – तैसे घर से भागकर खुद की जान बचाई। पीड़िता ने अपने ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर चौक थाने पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को बताते हुए पीड़िता ने चौक थाने पर तैनात पुलिस कर्मियों पर अपने ससुरालियों के प्रभाव में आकर कार्यवाई न करने का भी आरोप लगाया है। इस प्रकरण में पीड़िता महिला अपने परिजनों एवं स्थानीय प्रशासन से तंग आकर बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.