महराजगंज : सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन घायल

Voice Of News 24 

14 Sep 2024 23:15 PM

निचलौल (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार पति-पत्नी साइकिल सवार से टकरा गए और अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत खोन्हौली नहर पुल के पास आज शनिवार शाम को सड़क हादसे में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया गया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल निवासी मनोज एवं पत्नी नीलम बाइक से कहीं जा रहे थे , अभी वह खोन्हौली नहर पुल के पास पहुंचे ही थे कि इसी बीच सामने से साईकिल लेकर आ रहे वीरेंद्र पटेल निवासी रामचंद्रही थाना निचलौल से टकरा गए , जिससे सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर गए तथा तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर तीनों घायलों का इलाज चल रहा है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Maharajganj News 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]