महराजगंज जिले में चोरों के हौसलों में लगा पर, धड़ल्ले से दे रहे चोरी को अंजाम

Voice Of News 24 

14 Sep 2024 21:58 PM

पुरन्दरपुर (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने सोने व चांदी के जेवरात समेत नगदी पर फेरा हाथ, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चोरों के हौसलों में पर लग गया है। लगातार चोरी के मामले महराजगंज जिले से निकलकर सामने आ रहे हैं। आज एक और चोरी का मामला सामने आया है।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा देवपुर में चोरों ने आज शनिवार की भोर में सोने व चांदी के जेवरात समेत करीब कुछ नगदी रुपए लेकर हो गए फरार। सुबह सोकर उठने पर जब घर के लोगो ने अपने जेवरात को घर में नहीं पाए तो दंग रह गए। घर के लोगो ने इस घटनाक्रम की जानकारी से तत्काल पुलिस को अवगत कराया, तथा तहरीर के माध्यम से पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की। घटनाक्रम की पुष्टि हेतु पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए कार्यवाही में जुट गई है।

 

 

Maharajganj News 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.