महराजगंज : सड़क दुघर्टनाओं की रफ्तार में नहीं लगा रहा लगाम, दो बाइक की टक्कर से पिता, पुत्र की हालत गंभीर

Voice Of News 24 

14 Sep 2024 21:20 PM

निचलौल (महराजगंज) 

महराजगंज जिले का निचलौल क्षेत्र दुर्घटनाओ का बना हुआ है गढ़, लगातार सड़क दुघर्टनाएं हो रही घटित, आज शनिवार को निचलौल क्षेत्र में ही सड़क हादसे में पिता और पुत्र की हालत हुई गंभीर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली अंतर्गत निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर स्थित ग्राम सभा सिरौली पेट्रोल पंप के पास दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने से टक्कर हो गई, इस दौरान पिता एवं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता और पुत्र को स्थानीय लोगों की सहायता से एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों घायल पिता और पुत्र का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को प्राप्त जानकारी अनुसार मैनुद्दीन (50) करमान (17) निचलौल कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सभा पतौना के बताये जाते है। जो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको सीएचसी निचलौल पर प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.