गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 14 सितंबर का दिन क्यों है खास

Voice Of News 24 

14 Sep 2024 00:49 AM

आईए जाने कि आज 14 सितंबर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

  • 1960 – खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना की।

 

पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) की स्थापना 10-14 सितंबर, 1960 को बगदाद में हुई थी. इस संगठन की स्थापना ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब, और वेनेजुएला जैसे पांच देशों ने मिलकर की थी.

 

  • 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक भाषा होगी।

हिंदी बनी औपचारिक भाषा- 1949 में, 14 सितंबर के दिन भारत की संविधान सभा ने हिंदी को भारत की औपचारिक भाषा का दर्जा दिया था।

  • विश्व बन्धुत्व एवं क्षमा याचना दिवस

अब समय आ गया है की आप इसके बारे में जाने और लोगो को भी जागरूक करें कि साल का एक ऐसा दिन 14 सितम्बर विश्व बन्धुत्व और क्षमायाचना दिवस के रूप में प्रति वर्ष मनाया जाता है

14 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1894 – ज्ञान चंद्र घोष – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा अनुसंधानकर्ता थे।

ज्ञानचंद्र घोष (14 सितम्बर 1894 – 21 जनवरी 1959) पुरुलिया, पश्चिम बंगाल में 14 सितम्बर 1894 में जन्में ज्ञानचंद्र घोष भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों में से एक थे

  • 1963 – रॉबिन सिंह- भारतीय क्रिकेटर।

14 सितंबर 1963 को कैरेबियन द्वीप के देश त्रिनिदाद में पैदा हुए रॉबिन सिंह का असल नाम रबिंद्र रामनारायण सिंह है.उन्‍होंने ऑलराउंडर की हैसियत से एक टेस्‍ट और 136 वनडे में भारतीय क्रिकेट टीम का खेला

 

  • 1993 – साजन प्रकाश – ओलंपिक के लिए सीधी योग्यता हासिल करने वाले पहले भारतीय तैराक हैं।

साजन प्रकाश को ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय तैराक के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। रोम में 2021 सेटे कोली ट्रॉफी में साजन प्रकाश ने पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में 1:56.38 सेकंड में रेस पूरी की, और इस तरह उन्होंने एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.