गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 13 सितंबर का दिन क्यों है खास ,इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं

Voice Of News 24 

13 Sep 2024 00:01

आईए जाने कि आज 13 सितंबर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

  • 1948- उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में घुस कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया।

 

‘ऑपरेशन पोलो’ हैदराबाद रियासत को एकीकृत करने के लिए 13 सितंबर, 1948 को भारतीय सेना द्वारा शुरू की गई एक सैन्य कार्रवाई का कोड नेम था। आजादी के करीब एक साल बाद तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने हैदराबाद को भारत में शामिल कराने के लिए निजाम की रियासत पर एक सैन्य हमला करवाया था, जिसे ‘पुलिस कार्रवाई’ कहा गया था।

  •    2008 – दिल्ली में तीन स्थानों पर 30 मिनट के अंतराल पर एक के बाद एक चार बम विस्फोट हुए। इनमें 19 लोगों के मृत्यु और 90 से अधिक घायल।

2008 में आज ही के दिन दिल्ली में तीन स्थानों पर 30 मिनट के अंतराल पर चार बम विस्फोट हुए। इनमें 19 लोगों की मौत हो गई और 90 से अधिक घायल। पहला धमाका शाम 06:07 बजे हुआ। फिर एक के बाद एक तीन और धमाके हुए। पुलिस ने दो जिंदा बम गफ्फार मार्केट में, एक लीगल बिल्डिंग में और एक कनाट प्लेस पर बरामद किए थे

13 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1969 – शेन वॉर्न – ऑस्ट्रेलिया के ख्याति प्राप्त क्रिकेट खिलाड़ी थे।

शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी थे जिन्हें व्यापक रूप से खेल के इतिहास में सबसे महान गेंदबाजों में से एक माना जाता है। 1992 में शेन वॉर्न ने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद वह दूसरे गेंदबाज बने थे जिन्होंने 1000 अंतरराष्ट्रीय विकेट (टेस्ट और वनडे मैचों में) लिये।

  • 1926 – नगेन्द्र बाला – भारत की महिला क्रांतिकारी।

 

नगेन्द्र बाला राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र की पहली महिला थीं, जिन्होंने महिलाओं में राष्ट्रीय चेतना का प्रसार किया। वह सदैव महिला कल्याण कार्यों से जुड़ी रहीं। जन्म नगेन्द्र बाला का जन्म 13 सितंबर , 1926 को हुआ था। वे प्रसिद्ध क्रान्तिकारी केसरी सिंह बारहठ की पौत्री और प्रताप सिंह बारहठ की भतीजी थीं।

  • 1973 – महिमा चौधरी – भारतीय अभिनेत्री।

ऋतु चौधरी उर्फ़ महिमा चौधरी एक भारतीय फिल्म अभिनेत्रीं और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। … महिमा चौधरी का जन्म 13 सितंबर 1973 को दार्जलिंग पश्चिम बंगाल में हुआ था।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.