Voice Of News 24
11 Sep 2024 23:00 PM
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)
सिद्धार्थनगर एसपी को हटाने के लिए अपना दल एस विधायक विनय वर्मा के धरने पर बैठे रहने से उनके ही पार्टी ने कसा किनारा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भाजपा गठबंधन अपना दल एस के विधायक विनय वर्मा कल मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के खिलाफ धरना शुरू कर दिया था। शोहरतगढ़ विधायक सिद्धार्थ तिराहा स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने धरना पर बैठे। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक और उनके मातहतों की जन विरोधी कार्यप्रणाली के विरोध में उन्हें धरना देने के लिए विवश होना पड़ा। वह जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं, क्योंकि थानों में पीडि़तों को न्याय मिलने के बजाय उन्हीं के खिलाफ ही केस दर्ज करके प्रताड़ित किया जा रहा है। विधायक की बात भी नहीं सुनी जा रही है। लेकिन विधायक विनय वर्मा को धरना प्रदर्शन में अपनी ही पार्टी का साथ नहीं मिल रहा है।

अपना दल एस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने एक पत्र जारी कर कहा की विनय वर्मा धरना पर बैठे लेकिन इस धरना प्रदर्शन से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। पार्टी के किसी सदस्य को शामिल होने की इजाज़त नहीं है।
इस तरह से विनय वर्मा की ही पार्टी ने अपना किनारा कस लिया है।
GK Questions : भारत में राष्ट्रीय ध्वज दिवस कब मनाया जाता है? सोचने की शक्ति को बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरhttps://t.co/Kgde88mzxG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 11, 2024























