Voice Of News 24
09 Sep 2024 23:12 PM
निचलौल (महराजगंज)
महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र में यातायात पुलिस दिखीं मुस्तैद, घंटों चला गहनता से वाहनों का जांच-पड़ताल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्रांतर्गत निचलौल-झूलनीपुर मार्ग पर यातायात पुलिस प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र विश्वकर्मा, हेड कांस्टेबल घनश्याम यादव, होमगार्ड रामनंदन, ने की संयुक्त टीम द्वारा स्पीड राउटर से आने-जाने वाले वाहनों की गति जांच की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से वाहन चलाने वाले लोगों की अल्कोहल का भी जांच किया गया।
यातायात की टीम ने वॉइस ऑफ न्यूज़ 24 टीम के सदस्य संदीप पांडेय और दीपक वर्मा को अपनी मशीनरी जांच के बारे में बताया, और लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश भी दिया।
इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा तमाम लोगों के गाड़ियों की चेकिंग की गई, पुलिस द्वारा मांगे गए दस्तावेज एवं हेलमेट तथा अन्य तत्व मुहैया न कराने पर वाहन चालकों को यातायात पुलिस द्वारा दी गई चेतावनी।
सिद्धार्थनगर : न्याय की गुहार लगाने के लिए मंगलवार को विधायक विनय वर्मा करेंगे धरना प्रदर्शन
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 9, 2024













