Voice Of News 24
09 Sep 2024 22:30 PM
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)
जनपद सिद्धार्थनगर के अंतर्गत शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा का बड़ा कदम, मंगलवार को सिद्धार्थनगर जिले में पुलिसिया उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ करेंगे धरना प्रदर्शन। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अपना दल (एस) के शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा कल सुबह 11 बजे से ज़िला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति (नगर पालिका परिसर ) के समक्ष धरने पर बैठने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि मैं इस सम्बंध में अपने संरक्षक विधानसभा अध्यक्ष को भी पत्र लिखा हूं , जिसमें ज़िले की कप्तान और उनके मातहतों की जन विरोधी कार्यप्रणाली को उजागर किया हूं।
xउन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि आप सभी को अवगत हैं कि पिछले दिनों मेरे विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में अवैध मिट्टी खनन के दौरान ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसमे लगी आग से जलकर ड्राइवर की हुई मौत में दोषी कुछ प्रभावशाली लोगों को बचाने का काम “ढेबरुआ थानाध्यक्ष” ने किया था, जिसकी शिकायत मैंने एसपी समेत सभी उच्चाधिकारियों से की थी।

इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी इन लोगों ने गुमराह किया। इसके अलावा शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष द्वारा मेरे जनता के हित में किये गये जायज पैरवी के बावजूद भी कई बार अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जाता रहा है। विनय वर्मा ने कहा कि मेरा आरोप है कि ये सब पुलिस कप्तान के इशारे पर ही लगातार किया जा रहा है।
अंत में विधायक ने बताया कि उपरोक्त घटनाक्रम से दुःखी होकर मैं जनता को न्याय दिलाने और पुलिसिया आतंक से छुटकारे के लिये मंगलवार से धरने पर बैठने जा रहा हूँ।
बाइक सवार ने दो युवतियों को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीरhttps://t.co/pWtuQA1Lnl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 9, 2024













