महराजगंज : गाड़ी साइड लेने के घटनाक्रम में युवक की कर दी गई थी हत्या, पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

Voice Of News 24

08 Sep 2024 14:53 PM

भिटौली (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र की घटना है, जहां गाड़ी साइड लेने के मामले में एक गाड़ी चालक की हत्या कर दी गई थी, इस घटनाक्रम को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कम्हरिया खुर्द में गाड़ी साइड लेने के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई थी, जिस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा घटनाक्रम गुरुवार रात को घटित हुई थी।

ये रहा पूरा घटनाक्रम

दरअसल गुरुवार की रात बरगदही निवासी इरफान खान अपनी बहन के घर से लौट रहा था। इसी दौरान चार पहिया वाहन के साइड लेने को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई, जो जानलेवा विवाद में बदल गई।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, इरफान और उनके भाई इफ्तिखार खान, पुत्र स्वर्गीय अलीम खान, अपनी बहन के घर दावत से वापस लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही चार पहिया वाहन के साइड लेने के मुद्दे पर विवाद शुरू हुआ। इस विवाद ने इतना रुख़ अपनाया कि रिजवान उर्फ सिराज और मोहम्मद नवाज शरीफ ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से इरफान और इफ्तिखार पर जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में इरफान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल इरफान को तत्काल गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने इरफान को मृत घोषित कर दिया। घटनाक्रम में पुलिस द्वारा पक्की सूचना पर बलूआ नहर पुल के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया और गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

इस संबंध में भिटौली थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की जांच-पड़ताल की जा रही है।

 

Maharajganj News

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.