सिद्धार्थनगर : अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस समारोह का हुआ आयोजन

Voice Of News 24 

08 Sep 2024 12:01 PM

सिद्धार्थनगर :

सिद्धार्थनगर जिले में शनिवार को अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस समारोह का आयोजन हुआ, इस दौरान तमाम लोगों ने भागीदारी पेश करते हुए कार्यक्रम को बनाया सफल। कार्यक्रम में कौन-कौन से लोग रहें उपस्थित? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बीते शनिवार को सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन सिद्धार्थनगर के पुस्तकालय भवन में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस समारोह अधिवक्ता परिषद सिद्धार्थ नगर इकाई द्वारा मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद सिद्धार्थ नगर इकाई के अध्यक्ष परमहंस त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संचालक रहें महामंत्री संकटा पांडे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव नयन विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिद्धार्थ नगर विभाग उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। इस दौरान राजीव नयन विभाग प्रचारक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता परमात्मा प्रसाद मिश्र को माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम का संबोधन अधिवक्ता परिषद की संरक्षक रमेश कुमार पांडे द्वारा अधिवक्ता परिषद के उद्देश्य और क्रियाकलापों पर विचार व्यक्त किया गया,एवं कार्यक्रम का संबोधन वरिष्ठ अधिवक्ता परमात्मा प्रसाद मिश्र द्वारा भी किया गया।

कार्यक्रम में सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदु कुमार सिंह एवं महामंत्री दिव्य प्रकाश शुक्ला तथा कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष सत्यदेव सिंह और सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह सहित अधिवक्ता कृपा शंकर त्रिपाठी, प्रभाकर प्रसाद मिश्र, वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी,राजेश कुमार त्रिपाठी, शालिग्राम त्रिपाठी, वशिष्ठ घर द्विवेदी संतोष कुमार मिश्रा, गिरीश कुमार पांडे, गिरजेश पांडे, अविनाश पांडे, बृजेश कुमार मिश्रा,मनीष मणि त्रिपाठी,अनिल कुमार विश्वकर्मा,उमेश कुमार, अभय मिश्रा सहित सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे, और कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ,एवं कार्यक्रम आयोजक द्वारा वहां उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

 

 

Siddharthnagar News

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.