महराजगंज : संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के निकट खेत में युवक का मिला शव, क्षेत्र में सनसनी का माहौल

Voice Of News 24 

08 Sep 2024 11:38 AM

श्यामदेऊरवा (महराजगंज)

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत क्षेत्र में 27 वर्षीय युवक का खेत में शव मिलने से लोगो में हड़कंप मचा हुआ है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बैजौली, बनारसी टोला में शनिवार को एक युवक का शव खेत में पड़ा मिला। जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान प्रजास्वामी गौतम (27) के रूप में की गई है। परिजनों द्वारा मिली सूचना के आधार पर मृतक युवक गोरखपुर में काम करता था। शाम तक घर न लौटने पर परिवार वाले उसकी तलाश करने में जुट गए थे।

शनिवार को गहनता से जांच-पड़ताल करने के बाद ग्रामीणों ने उसके शव को गांव के सिवान में देखा। पूरे घटनाक्रम की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव के पास दवा और डिस्पोजल बरामद करते हुए, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा उपरोक्त सामान को बरामद करने के बाद मृतक युवक के परिजन हत्या की आशंका जता जा रहे है।फिलहाल पुलीस घटनाक्रम का पर्दाफाश करने के लिए जांच-पड़ताल में जुट गई है।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.