महराजगंज : पीकअप पर बांधे समानों की रस्सी पहिए में फस जाने के कारण अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप

Voice Of News 24 

07 Sep 2024 23:52 PM

सोनौली (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के सोनौली कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में अनियंत्रित पिकअप पलट गई, जिससे पिकअप चालक को गंभीर चोटे आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के सोनौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत श्यामकाट पुल के पास आज शनिवार को भगवानपुर के तरफ वापस आ रही तेज रफ्तार पीकप रस्सी फँसने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार भगवानपुर के मुडा टोला निवासी प्रदीप अपने पिकप पर आपना स्वयं के किराने की दुकान का समान लेकर सप्ताहिक बाजार फरेनदी तिवारी जा रहें थें,
जैसे ही वह पिकअप लेकर श्यामकाट गांव के समीप पहुचे पिकअप पर बांधने वालीं रस्सी खुली थीं जो पिकअप के चक्के में जा फसी और पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान पिकअप डाईवर का हाथ टूट गया है। वहीं मौके पर भगवानपुर चौकी प्रभारी ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया।

 

Maharajganj News 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]