Voice Of News 24

07 Sep 2024 10:41 AM
भीटी (अंबेडकरनगर)
जनपद अंबेडकर नगर में भेड़ियों का काफिला पहुंचते ही दो लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अंबेडकरनगर जिले के भीटी तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा प्यारेपुर में बीती रात भेड़िया ने दो लोगों को निशाना बनाया है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार निजामुद्दीन पुत्र शमसुद्दीन एवं मोहम्मद रेहान पुत्र करीमुल्ला पर भेड़िए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल दोनों लोगों को इलाज के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जंगली जानवर का रिहायशी क्षेत्र में आने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि दो-तीन भेड़िया जंगल से भाग कर आए हैं, एक को ग्रामीणों ने मार दिया है, अन्य भेड़िए अभी आजाद घूम रहे हैं। हालांकि इस मामले में वन विभाग सक्रिय दिख रही है।













