गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जटायु संरक्षण केंद्र का उद्घाटन करते हुए किया संबोधित

Voice Of News 24 

06 Sep 2024 20:55 PM

कैम्पियरगंज(गोरखपुर) 

गोरखपुर जिले के नगर पंचायत  कैम्पियरगंज  में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जटायु संरक्षण केंद्र का करनें पहुंच उद्घाटन, इस दौरान तमाम नेता समेत अन्य लोगों का उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने किया संबोधित। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नगर पंचायत कैंम्पियरगंज में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जटायु संरक्षण केंद्र का उद्धघाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा- आज जटायु संरक्षण केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा की रामायण काल का पहला वरदानी, जिसने धर्म के लिए, नारी गरिमा और रक्षा के लिए अपने आपको बलिदान किया था,तो वह वीर और वरदानी कोई दूसरा नहीं था। वह वीरराज जटायु थे।

उन्होंने कहा आज भी आप गांव में देखते होंगे कि अपने घर में कोई खाना खिलाए या न खिलाए, लेकिन कोई कसाई गाय की हत्या कर दे तो मुझे लगता है कि कोई सनातनी इसको बर्दाश्त नहीं करता है। बंदर भले ही आपकी फसल-बाग का कितना ही नुकसान कर ले, लेकिन कोई बंदर की हत्या कर दे, तो आप उसे बर्दाश्त नहीं करते। क्योंकि उसके पूर्वजों ने हमारी परंपरा के लिए सर्वस्व बलिदान करने में योगदान दिया था। इस प्रकार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनेक मुद्दों पर चर्चा करते हुए वहां उपस्थित तमाम लोगों का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने इस केंद्र के निर्माण में योगदान देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.