महराजगंज : ट्राली से अयोध्या जा रहें लोगों को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत तो तमाम श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल

Voice Of News 24 

17 Aug 2024 01:00 AM

चौक (महराजगंज) :

जनपद महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र से अयोध्या जा रहे लोगों पर इस तरह मुसीबत का पहाड़ टूटा कि लोग देखकर हैरत में पड़ गए। घटनाक्रम की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कैसे लोग रखेंगे देवी-देवताओं के प्रति विश्वास, जब उनके स्थान पर ही जाते समय हो जा रहे हादसे का शिकार।
दरअसल 14 अगस्त को महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र निचलौल अंतर्गत ग्राम सभा पड़री खुर्द निवासी ग्रामीणों ने विचार-विमर्श कर प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या जाने की योजना बनाते हैं, और उसी दिन यानी 14 अगस्त को ही ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर राम की नगरी अयोध्या के लिए चल देते हैं, लेकिन दिल तब दहल गया जब बीती रात हरैया-बस्ती मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक वाले ने ट्रैक्टर ट्राली सवार प्रभु श्री राम के श्रद्धालुओं को टक्कर मार दिया।

इस टक्कर के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार श्रद्धालुओं में से 9 लोग घायल हो गए और एक की तो मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटनाक्रम से अपने वाहन द्वारा भगवान के द्वार जा रहे अन्य श्रद्धालुओं की भी डर बढ़ गई है।

 

Maharajganj News 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]