Voice Of News 24
12 Aug 2024 23:01 PM
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)
सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक विनय वर्मा द्वारा बढ़नी कस्बे में हर घर तिरंगा यात्रा निकाला गया और लोगों में तिरंगा वितरण किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संचालित हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव और एकता की नई भावना को बढ़ावा देता है। इसी भावना के साथ बढ़नी कस्बे में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से नगर के प्रमुख बाजारों में लोगो के बीच तिरंगे का वितरण किया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता वंदे मातरम,जय श्री राम नारे के साथ नगर के विभिन्न कस्बों में निकले। इस यात्रा के मुख्य अतिथि के रूप क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा रहे। इस दौरान उन्होंने लोगो को बताया कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव और एकता की नई भावना को बढ़ावा देना चाहता है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झण्डे के साथ एक सेल्फी क्लिक कर इसे harghartiranga.com पर अपलोड करने का आग्रह किया है। यह अभियान 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में शुरू किया था।
महराजगंज : गुमशुदा पति के लिए पत्नी ने तहरीर देकर तलाश करने की लगाई गुहार @Uppolice @varanasipolice
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 12, 2024
इस कार्यक्रम में शोहरतगढ़ के क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा के साथ अन्य तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।























