Voice Of News 24
12 Aug 2024 17:00PM
नौगढ़ (सिद्धार्थनगर)
आज डीएम सिद्धार्थनगर द्वारा किस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया गया निरीक्षण? इस दौरान क्या रही जिलाधिकारी की प्रतिक्रिया? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज सोमवार को जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर राजागणपति आर अपने सहयोगियों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचे। वहां पहुंचकर जिलाधिकारी द्वारा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त किए। तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पूरे परिसर की गहनता से जांच-पड़ताल कर मिली खामियों की सुधार के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।























