Voice Of News 24
12 Aug 2024 16:54 PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी द्वारा आज सोमवार को किए गए निरीक्षण की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

एक तरफ जहां भारत सरकार आगामी स्वतन्त्रता दिवस के लिए साफ-सफाई के लिए लगातार देशवासियों से अपील कर रही है वहीं सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी राजागणपति आर. भी भारत सरकार की सोच की तरफ अग्रसर होकर आज़ सोमवार को नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के वार्ड सरोजिनी नगर एवं आजाद नगर का अचौक निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया।























