सिद्धार्थनगर : जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय गौहनिया ताज का किया गया अचौक निरीक्षण

Voice Of News 24

10 Aug 2024 22:58 PM

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर) 

जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज तहसील के अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय गौहनिया ताज का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी राजागणपति आर. उनके द्वारा मुख्य रूप से किन चीजों का गहनता से किया गया जांच-पड़ताल? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज शनिवार को भी जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर राजागणपति आर के निरीक्षण का सिलसिला जारी रहा। जनपद के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गौहनिया ताज में पहुंचकर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

 

इस दौरान विद्यालय के पूरे परिसर में भ्रमण करते हुए विद्यालय द्वारा बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे सुविधाओं से अवगत हुए तथा इस दौरान परिसर में घूमते हुए पीने के लिए जल, तथा बच्चों के लिए शौच हेतु शौचालय का गहनता से जांच-पड़ताल किया गया। तथा संबंधित को निर्देशीत भी किया गया।

Siddharthnagar news