महराजगंज : धानी बाजार के राप्ती नदी में छलांग लगाए युवक का 48 घंटे बाद संतकबीरनगर जनपद में तैरता मिला शव

Voice Of News 24 

08 Aug 2024 20:56 PM

बृजमनगंज (महराजगंज) :

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी बाजार के राप्ती नदी में कूदे युवक का शव आज गुरूवार को घटनास्थल से दूर संतकबीरनगर जनपद के मेहदावल थाना अंतर्गत क्षेत्र में तैरता मिला है। इसकी सूचना परिजनों को मिलते ही उनमें शोक की लहर तेज़ हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा धानी बाजार निवासी श्यामसुंदर (19) पुत्र रामविलास प्रसाद राप्ती नदी पर गया हुआ था। और किन्हीं कारणों वस मंगलवार की देर शाम करीब 05 बजे वहीं अपने चप्पल उतारकर नदी में छलांग लगा दिया। और वहां उपस्थित कुछ युवकों ने उसे जैसे ही छलांग लगाते देखा तो उन युवकों ने भी श्यामसुंदर को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दिए। लेकिन दुःख की बात यह है कि नदी की प्रवाह तेज़ होने के कारण युवक नदी में डूबकर आंखों से ओझल हो गया। और युवक उसे बचाने में असफल रह गए। बाद में जैसे ही इस घटनाक्रम की सूचना लोगों को मिली तो वहां जनसैलाब उमड़ पड़ा। बाद में युवक के नदी में छलांग लगाने के बाद महराजगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। और फिर कुछ देर बाद बाढ़ राहत (पीएसी) की भी टीम वहां पहुंचकर युवक की तालाश रात से लेकर सुबह तक की लेकिन युवक का कहीं भी सुराग नहीं मिल सका। जब मंगलवार की सुबह हुई तो महराजगंज एवं गोरखपुर की एनडीआरएफ टीमें भी पहुंच गई बाद में एसडीआरएफ की भी टीम की तैनाती की गई थी। उपरोक्त सभी टीमें मिलकर युवक की तालाश करने लगी और युवक नहीं मिल सका, करीब 24 घंटे बाद मामले ने रुख बदल लिया जिससे परिवार पर दोहरा मुसीबतों का पहाड़ टूटने से बाल-बाल बच गया। भाई के सदमे को नहीं सहन कर सकी बहन, वह भी राप्ती नदी में छलांग लगा दी थी, लेकिन राहत की बात यह रही कि उस समय वहां रेस्क्यू की सभी टीमें एवं स्थानीय लोग मौजूद थे जिससे उसकी बहन को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। और फिर सभी टीमों द्वारा लगातार युवक का तालाश जारी था। लेकिन बुधवार की देर शाम सभी रेस्क्यू टीमें खाली हाथ वापस लौट गईं। और युवक की कोई खबर नहीं मिली।

आज गुरूवार को सूत्रों के मुताबिक वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार युवक का शव बहते हुए महराजगंज जनपद के धानी बाजार से जनपद संतकबीरनगर के मेहदावल थाना क्षेत्र अंतर्गत नौलखा चौकी के बढया ठाठर में सिंचाई विभाग छावनी के पास नदी में तैरता हुआ पहुंच गया। वहां के स्थानीय लोगों ने जैसे ही युवक के शव को देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। और वहां क्षेत्रीय पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तथा परिजनों को जब इसकी खबर मिली तो आनन-फानन में उन्होंने भी कुछ लोगों को लेकर तुरंत वहां चल दिए। और इस खबर को सुनने के बाद घर परिजनों में मातम की लहर दौड़ रही है। तथा रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। अब परिजनों के साथ-साथ क्षेत्र वासियों को भी युवक से अंतिम मुलाकात करने का इंतजार है।

Maharajganj News