महराजगंज : देउरवा तथा परसामीर में उपचुनाव के बाद ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों के किस्मतों का खुला ताला खुला

Voice Of News 24 

08 Aug 2024 21:14 PM

मिठौरा (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के मिठौरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम देउरवा तथा परसामीर से किसेने ग्राम सभा का थामा दामन। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के 6 अगस्त को मतदान होने के पश्चात आज 8 अगस्त दिन गुरुवार को मतगणना के उपरान्त प्रधान पद का परिणाम आरओ मिठौरा नीरज कुमार अग्रवाल द्वारा घोषित कर दिया गया है। साथ ही जीत का प्रमाण पत्र भी प्रदान कर दिया गया है। ऐसे में ब्लाक मिठौरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देउरवा से जहां प्रधान पद पर उषा पत्नी विनोद ने 541 मत प्राप्त करके जीत दर्ज कर अपने ग्राम सभा का बागडोर संभाली वहीं विपक्षी प्रत्याशी गुड्डी देवी पत्नी गोविन्द को 178 मत प्राप्त करने के बाद हार का सामना करना पड़ा तथा 22 मत अवैध घोषित किया गया ।

इसी प्रकार मिठौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत परसामीर से प्रधान पद पर तृप्ति पुत्री राजेश सिंह को 958 मत मिलने के बाद उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया। जबकि माधुरी पत्नी राममिलन चौधरी को 764 मत मिला और जिससे उन्हें हार का सामना कर निराश वापस लौटना पड़ा। जबकि 18 मत अवैध घोषित किया गया ।
आज 8 अगस्त गुरुवार को मतगणना स्थल पर तमाम अधिकारियों एवं सुरक्षाकर्मियों की कड़ी निगरानी में परिणाम को शांति पूर्वक किया गया घोषित।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.