बलरामपुर : प्राथमिक विद्यालय रनियापुर में चोरों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Voice Of News 24 

01 Aug  2024 23:53 PM

बलरामपुर 

जनपद बलरामपुर क्षेत्र में चोरों द्वारा किए गए चोरी की समानों एवं चोरों का किया पर्दाफाश। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बलरामपुर क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय रनियापुर में हुई चोरी का पुलिस ने गुरुवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार किया है।चोर के पास से गैस सिलेंडर,दो बैटरी, एक इन्वर्टर बरामद हुआ है।अपर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार व क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले प्राथमिक विद्यालय रनियापुर में चोरी की घटना हुई है।

मुखविर की सूचना पर गैसड़ी पुलिस टीम ने रजडेरवा निवासी जुबेर पुत्र मुस्तफा व राम नगर के दिनेश चौरसिया उर्फ अलगू को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है। एक सोलर बैटरी व एक अदद सिलेंडर भी बरामद किया गया। दोनों चोरों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

Maharajganj News