Voice Of News 24
23 JUl 2024 23:32 P M
धानी बाजार(महराजगंज)
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कलयुगी पिता द्वारा अपने ही बेटे एवं पत्नी की हत्या कर मौत की नींद सुला दिया गया था। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था जिसका शव आज घर आया तो परिजनों में कोहराम मच गया। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दरअसल रविवार को महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्रांतर्गत धानी बाजार में कलयुगी पिता ने अपने पत्नी समेत करीब 8 वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया गया था।
महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार में हत्या के बाद मां और बेटे का शव पोस्टमार्टम से आया घर।अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया श्मसान घाट परिजनों का निकल गया कलेजा अपने ही परिवार के दो सदस्यों की अंतिम बिदाई करने के दौरान परिजनों के उड़ गए होश ग्रामीणों का दिल गया दहल pic.twitter.com/CNaUUUixjJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 15, 2024
बाद में सूचना मिलते ही बृजमनगंज थाना की पुलिस सहित पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना एवं सीओ तथा अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर गहनता से जांच पड़ताल किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
आज सोमवार की देर शाम जब दोनों मां और बेटे का शव पोस्टमार्टम से घर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार व्याप्त हो गया। बाद में दिलो पर पत्थर रखकर मृतक के बाबा की अगुवाई में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
अब यह घटनाक्रम सभी के दिलों को बार-बार सता रही है कि जिस बच्चे को बाबा अपने कलेजे से लगाकर रखते थे उसे आज श्मसान घाट में मां के साथ कैसे छोड़ आए अकेले। उस समय बाबा के दिलों पर क्या बीती होगी जब अपने हाथों से पोते को मुख अग्नि दिए होंगे? अब किस तरह कलेजे के टुकड़े से दूर होकर जीवन करेंगे निर्वाह? 8 साल का प्यार और दुलार बाबा किस तरह भूल पायेंगे? जो पल भर में ही टूटकर बिखर गया।


















