बहराइच:सहायक अध्यापक की गला रेतकर हत्या,ग्रामीणों में मच गया हड़कंप

Voice Of News 24 

09 Jun 2024 01:02 PM

बहराइच के कोनारी गांव में सोमवार की रात कुछ लोगों ने ठाकुर हुकुम सिंह इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक को गला रेतकर मार डाला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बहराइच के कोनारी गांव में सोमवार की रात कुछ लोगों ने ठाकुर हुकुम सिंह इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक को गला रेतकर मार डाला। इसके बाद हत्यारे भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ आई। फोरेंसिक टीम, सीओ और थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करके साक्ष्य जुटाए।

जानिए पूरी घटना

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के कोनारी गांव निवासी श्याम सिंह उर्फ शिवम सिंह (32) का शव गांव के पास रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी गर्दन रेती गई थी और सीने पर भी धारदार हथियार के गहरे निशान थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि देर शाम वह घर से निकले हुए थे। जब खाना खाने के लिए घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन की जिस पर गांव के पास उनका शव पड़ा मिला। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।

कोतवाल राजनाथ सिंह और सीओ रूपेंद्र गौड़ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हत्या क्यों हुई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। कोतवाल राजनाथ सिंह ने कहां पुलिस मौके पर जांच कर कार्रवाई कर रही है।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.