उत्तर प्रदेश के इन जिलों में मौसम चेतावनी भारी बारिश होने की संभावना


Voice Of News 24 

01 Jul 2024 12:47 Pm

मानसून ने उत्तर प्रदेश में भारी गर्मी और लू से परेशान लोगों को राहत दी है, लेकिन उसके बाद उमस ने स्थिति को और भी खराब कर दिया है। लखनऊ से वाराणसी तक 53 शहरों में लगातार बारिश हो रही है। इस बीच, सोमवार, 1 जुलाई को उत्तरी और पश्चिमी यूपी में बारिश और गरज का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में बारिश को लेकर कुछ स्थानों पर रेड अलर्ट जारी किया गया है। तो कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। ये सूचनाएँ मौसम विभाग ने अपडेट की हैं।

इन जिलों में भारी बारिश होने के आसार –

बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, शामली, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर और मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर और अमरोहा , मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और उसके आसपास के क्षेत्रों में।

इन जिलों में बारिश की संभावना है

मौसम विभाग के तहत मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, बदायूं और इसके कुछ आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

Maharajganj News