UP:अगले तीन से चार दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

Voice Of News 24

01 Jul 2024 01:33 PM

मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक उत्तर भारत में आने वाले 4 दिनों में तेज बारिश होगी। दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश बिहार झारखंड दक्षिण गुजरात दक्षिण तेलंगाना में गरज के साथ और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुतबिक, बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज व येलो अलर्ट भी घोषित किया गया है।

इन इलाकों में भारी बरसात की चेतावनी

देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सहारनपुर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। आजमगढ़, मऊ, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, औरैया, अमरोहा, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Maharajganj News