महराजगंज:संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का फांसी के फंदे से लटका मिला शव

Voice Of News 24 

30 Jun 2024 23:25 PM

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना कोहड़वल अंतर्गत निवासी एक महिला का घर की छत में लगे कुंडी से लटकता शव मिलने से मचा हड़कंप। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के थाना क्षेत्र कोहड़वल गांव में शनिवार को देर रात कमरे में लगे कुंडी से संदिग्ध हालात में महिला का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव। वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार सरोज देवी पत्नी सुग्रीव घर पर अकेले रहती थी उसके पति बाहर कमाने गए थे। घर के मामले में किसी बात को लेकर नाराज महिला ने कमरे में लगे छत के कुंडी से लटक गई। बेटी पूजा घर पर पहुंची तो अंदर से फाटक बंद था तो खिड़की से देखा तो उसकी मां छत में लगे कुंडी से लटक रही थी। इस घटनाक्रम की सूचना वह पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस घटनाक्रम की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा

Maharajganj News