माता-पिता के डांटने से एक ही परिवार के तीन बच्चों ने छोड़ दिया घर, तीनों की दिल्ली में पुलिस से हुई मुलाकात, जाने पूरा मामला

Voice Of News 24 

30 Jun 2024 23:12 Pm

बृजमनगंज (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्रांतर्गत तीन बच्चों ने माता-पिता के डांट से तंग आकर चौंका देने वाला उठाया कदम। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जिले के बृजमनगंज से एक ही परिवार के तीन बच्चों को पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया। बता दे की 24 जून को छोटे भाई बहन के साथ घर से गायब हुई 14 साल की किशोरी परिजनों को बिना बताए नौ-दो ग्यारह हो गई थी। वजह यह था मां-बाप की डांट पड़ने के कारण वह अपने भाई-छोटी बहन को लेकर यह कदम उठाई। घर से निकलने के बाद तीनों भटकते-भटकते दिल्ली पहुंच गए जहां पुलिस ने वहां तीनों को खोज निकाला। तीनों के सकुशल की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस लिए।

वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गुजरोलिया बनारसी की 14 वर्षीय बेटी गुड़िया 6 वर्षीय बेटा विवेक और 3 वर्षीय बेटी अहिल्या 24 जून को माता-पिता की डांट से तंग आकर घर छोड़ दिए थे। और गोरखपुर ट्रेन से दिल्ली पहुंच गए थे। लोन का पैसा जमा करने के बाद पहुंची मां तो घर पर बच्चे नहीं थे उसने खेत में काम कर रहे अपने सास-ससुर पड़ोसियों और रिश्तेदारों से बात की शाम तक बच्चों का पता नहीं लगा सके। उसने थाने में तहरीर दी पुलिस ने तत्काल गुमशुदी दर्ज कर जांच पड़ताल में लग गई। एक साथ तीन बच्चों की ऐसी हरकतों की सूचना से हड़कंप मच गई। पुलिस ने उनकी तलाश में सीसीटीवी कैमरा को खंगाल डाला और सर्विलांस के जरिए उनकी तलाश में जुट गई जिन्हें खोजने में पुलिस सफल रही

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.