सांप के काटने से मासूम किशोरी की मौत, जाने पूरा मामला

Voice Of News 24 

30 Jun 2024 20:04 PM

निचलौल (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के निचलौल थाना अंतर्गत सांप ने एक मासूम किशोरी को अपना शिकार बनाया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और इलाज के समय किशोरी की मौत हो गई। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्रांतर्गत औराटार गांव निवासी घर में खेल रही एक मासूम बच्ची को सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल इलाज के लिए ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसकी हालत और बिगड़ते देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार रिंपल पुत्री राकेश भारती उम्र 6 वर्ष घर में खेल रही थी की तभी अचानक कुछ लेने के लिए घर में बने बिल में हाथ लगा दी जहां पर पहले से मौजूद जहरीले सांप ने उसे काट लिया। उसके बाद परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया जहां पर उसकी हालत बद से बद्तर होने लगी। जिससे डॉक्टरों ने किशोरी रिंपल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां वह अपने इस छोटी सी जिंदगी की अंतिम सांस लेकर दुनिया छोड़ कर चल बसी।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.