महराजगंज : मारपीट मे घायल व्यक्ति की मौत, पिछले दिनों भूमि विवाद को लेकर हुई थी झड़प

Voice Of News 24 

29 Jun 2024 22:22 PM

कोठीभार (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के कोठीभार थाना अंतर्गत पिछले कुछ दिनों पहले दो पक्षों में जमकर हुई थी हाथापाई, जिसमें एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर हो गई थी और आज उसकी मौत हो गई। घटना की विस्तार से जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज कोठीभार थाना शेषपुर चमर बोरवा गांव में पिछले 22 जून को दो पक्षों में मारपीट हो गई थी जिस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था उसका इलाज गोरखपुर में चल रहा था वहीं शनिवार के दिन घायल व्यक्ति दम तोड़ दिया घायल व्यक्ति के मौत के बाद परिजनों में कोहरा मच गया है।

वाॅयस ऑफ न्यूज 24 के संवाददाता अनुसार शेषपुर चमर बोरावा गांव में पिछले 22 जून को भूमि विवाद को लेकर मारपीट मे बीडीसी अमितेज यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा था बीडीसी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जिम्मेदार जहां इस घटनाक्रम को लेकर सुरक्षा के लिए पीएससी तैनात कर दिये है। वही कोठीभार की पुलिस भी मामले को संज्ञान में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.