Voice Of News 24
29 Jun 2024 21:43 PM
नौतनवां (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना अंतर्गत करंट ने दो किशोरो को बनाया शिकार, जिसमें एक किशोर की मौत तो दूसरा घायल हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत गणेशपुर अटोला कोहरवल में शनिवार को बिजली के पोल में करंट उतरने के कारण वहां खेल रहे दो बालक करेंट की चपेट में आ गए जिसमें से एक की मौत व दूसरा घायल होने से पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया। इस दुखद घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता के अनुसार गणेशपुर ग्राम पंचायत निवासी आनंद दुबे के घर के समीप स्थित बिजली के पोल में लगा अर्थिंग के तार में शनिवार को करंट उतरने से बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरहना निवासी युवराज सहानी (13) पुत्र गया साहनी का इकलौता लड़का जो अपने ननिहाल रोहित साहनी के घर कोहरवल आया हुआ था जो करंट के चपेट में आ गया।

करंट के चपेट में आया लड़का शनिवार को कोहरवल निवासी आनंद दुबे के 12 वर्षीय पुत्र आकाश दुबे के साथ वह पोल के पास खड़े होकर बातचीत कर रहा था इसी दौरान ननिहाल आया युवराज साहनी करंट की चपेट में आकर चिल्लाने लगा जिसे बचाने के लिए आकाश दुबे भी आगे बढ़ा और वह भी बिजली के चपेट में आ गया। ऐसे दुखद दृश्य को देखते ही वहां उपस्थित लोग शोर मचाना शुरू कर दिए जिसे सुनकर रास्ते से गुजर रहे राहगीर व स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनों बालकों को बिजली के पोल से दूर कर परिजनों की सहायता से इलाज हेतु उन्हें तत्काल सीएचसी रतनपुर पहुंचाया। जहां युवराज साहनी को डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे बालक आकाश दुबे को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने घर भेज दिया, और मृत बालक के शव को परिजन रोते बिलखते उनके नहीहाल ले गये और घटना की जानकारी नौतनवा पुलिस को दिए।





















