यूपी सरकार में 4 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास कुमार को बलरामपुर और आलोक प्रियदर्शी को फर्रुखाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई

Voice Of News 24 

28 Jun 2024 18:14 PM

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर तबादलों का सिलसिला जारी है। एक बार फिर आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है।

बलरामपुर में योगी सरकार लगातार तबादले की ताबूत चलाने पर तुली हुई हैं। जहां आज शुक्रवार को सुबह डीएम को तबादले का फरमान जारी किया था वहीं शुक्रवार को ही शाम तक एसपी को भी ट्रांसफर करने का आदेश जारी कर दिया है।

बलरामपुर एसपी समेत 4 आईपीएस अधिकारियों का किया गया फेर-बदल, जो इस प्रकार है : –

बलरामपुर में विकास कुमार, फर्रुखाबाद में आलोक प्रियदर्शी और बदांयू में बृजेश सिंह को एसपी बनाया गया साथ ही केशव कुमार को वेटिंग में डाला गया है।

बता दें, 25 जून को 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इस तरह बीते कुछ दिनों में ही 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया जा चुका है।

Voice Of News 24