बालू से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, प्रत्यक्षदर्शी देखकर जताने लगे हैरानी, जाने पूरा मामला

Voice Of News 24 

28 Jun 2024 PM

सिंदूरिया (महराजगंज) 

जनपद के सिंदूरिया क्षेत्रांतर्गत बालू से लदा ट्रक पलट गया, जिसमें ड्राइवर सहित एक और भी व्यक्ति सवार था । ट्रक पलटने के बाद के अंजाम की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिंदुरिया-शिकारपुर रोड पर गुरुवार की रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसे देख कई लोग वहां पर अवाक रह गए। वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता के अनुसार ट्रक ड्राइवर गोरखपुर से मोरंग बालू लेकर चौक गया हुआ था,जिसमें आधा ट्रक मोरंग बचा हुआ था जिसे शिकारपुर के पास सप्लाई देना था। वहीं पर जाते समय रजवल पेट्रोल पंप के पास बगल गड्ढे में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रक ड्राइवर मनोज कुमार गुप्ता निवासी पोखारभिंडा अपनी जान समेत एक लोगों की और जान जैसे तैसे बचा लिया।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.