Voice Of News 24
22 Jum 2024 01 :04 AM
बलरामपुर
जनपद बलरामपुर में 5 थानों के ग्राम प्रहरियों को 180 साइकिलों के साथ क्षेत्र में निगरानी रखने के लिए किया गया रवाना। किस तरह से प्रहरी क्षेत्र में करेंगे निगरानी? आखिर साइकिल से ही क्यों निगरानी करने का बनाया गया प्लान? इसकी पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर इंडो नेपाल सीमावर्ती थाना ग्राम प्रहरियों को साइकिल का वितरण किया गया। ग्राम प्रहरियों से प्रतिदिन योगाभ्यास करने के लिए भी कहा गया।एसपी केशव कुमार ने प्रहरियों से सजगता के साथ ड्यूटी करने की भी बात कही।

दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की तरफ से ग्राम प्रहरियों व चौकीदारों को साइकिल वितरण किया गया। एसपी केशव कुमार ने बताया कि सभी प्रहरियों को साइकिल वितरण किया गया है। जिससे वह अपने ग्राम सभा में नजर रख सके। उन्होंने बताया कि थाना हर्रैय्या 50,थाना तुलसीपुर 33,थाना जरवा 25,थाना गैसड़ी 27, थाना कोतवाली पचपेड़वा 45 पांच थानो में कुल 180 प्रहरियों को साइकिल का वितरण किया गया है।कहा कि ग्राम प्रहरी अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अपराधिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखे।उनकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना को अवगत कराये।
इस अवसर पर एएसपी योगेश कुमार,क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर राकेश कुमार सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे।





















