आम तोड़ने को लेकर छिड़े विवाद में हुई जमकर हाथापाई, जाने पूरा मामला

Voice Of News 24 

19 Jun 2024 22:55PM

कोल्हुई (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज थाना क्षेत्र कोल्हुई के शिकारगढ़ में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में छिड़ा विवाद, जमकर हुई हाथापाई थाने तक पहुंचा मामला, विवाद में हुए हाथापाई की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

थाना कोल्हुई अंतर्गत आम तोड़ने को लेकर विवाद चरम सीमा पर चल रहा था, आरोप लगाया गया है कि विवाद के दौरान ही वहां से गुजर रहे एक दिव्यांग व्यक्ति सुभानअल्लाह पर बेवजह दोनों पक्ष टूट पड़े, और सुभानअल्लाह को मारने पीटने लगे।
सूत्रों की मानें तो, स्थानीय निवासी अब्दुल्लाह ने कहा कि आम तोड़ने को लेकर बूढ़े, ढेबारे एवं आबिद के मध्य हाथापाई हो रही थी, तभी मेरा लड़का सुभानअल्लाह वहां से गुजर रहा था और दोनों पक्ष मिलकर बिना किसी गलती के उस पर टूट पड़े।
बाद में अब्दुल्लाह ने दिव्यांग को लेकर थाने पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए तहरीर भी सौंप दिया है।
इस संबंध में थानेदार कोल्हुई ने बताया कि आम तोड़ने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें तीन लोगों को चोटे आई है। पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में ले लिया गया है, और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.