Voice Of News 24
16 Jun 2024 15 :46 Pm
उत्तर प्रदेश में लोगों को गर्मी से कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग के अनुसार यूपी में कब प्रवेश करेगा मानसून? जिस खबर को सुनने के लिए लोग बीते कई दिनों से आस लगाए बैठे थे मौसम विभाग ने उस खबर को जगजाहिर कर दिया है। जगजाहिर खबर की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मौसम विभाग ने लू और भीषण गर्मी से तड़प रहे लोगों के लिए मानसून को लेकर खुशखबरी दी है,मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में मची ताजा हलचल के बाद अब उत्तर प्रदेश में मानसून आने के आसार बनने लगे हैं। हालांकि इससे पहले 16 जून तक पूरे प्रदेश में अधिकतर स्थानो पर प्रचंड लू और तपन जारी रहने का अननुमान है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी पश्चिमी मानसून बंगाल की खाड़ी शाखा से अगले चार-पांच दिनो मे पश्चिम बंगाल उड़ीसा और बिहार तक पहुंच सकता है। इसके बाद बिहार के रास्ते गोरखपुर एवं वाराणसी से उत्तर प्रदेश में दाखिल होगा। 19 – 20 जून से उत्तर प्रदेश के अनेक इलाकों में बारिश शुरू हो जाने का अनुमान मौसम विभाग के द्वारा लगाया गया है।























