खून से लथपथ मिला एक महिला का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका

Voice Of News 24 

16 Jun 2024 14:57 Pm

खेसराहा (सिद्धार्थनगर) 

जनपद सिद्धार्थनगर में खून से लथपथ मिला एक महिला का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका

जनपद सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र खेसरहा अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से स्थानीय लोगों में सनसनी मच गया। क्या है इस घटनाक्रम का पूरा मामला, पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद में थाना क्षेत्र खेसरहा के कुर्थीया चौकी अंतर्गत कठमोरवा गांव में 65 वर्षीय महिला अनारकली पत्नी स्व. हरिलाल की खून से लथपथ संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया है। महिला के शरीर पर कई जगह घाव को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

हत्या की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्राची सिंह। उसके बाद पुलिस, एसओजी व फोरेंसिक टीम द्वारा घटना की गहनता से जांच-पड़ताल की गई। और शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.