बलरामपुर जनपद में दर्जनों ग्रामीण पुल की असुविधा से कष्ट झेलने पर है मजबूर

Voice Of News 24 

15 Jun 2024 23:21 PM

बलरामपुर 

जनपद के कुछ इलाकों में पुल न होने से किस तरह से ग्रामीण जान को दांव पर लगा कर यात्रा करते हैं। इसकी पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बलरामपुर के अंतर्गत एक नहीं बल्कि कई ऐसे गांव हैं जो आज भी पुल की सुविधा से वंचित रह गए हैं।
बात करते हैं विकासखण्ड गैसड़ी क्षेत्र के अंतर्गत इलाकों की। विकासखण्ड गैसड़ी के अंतर्गत ही ग्रामसभा हरनाहवा सुस्ता क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पहाड़ी भाभर नाले की जहां पर इस नाले को पार करने के लिए पुल की व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों द्वारा जान को दांव पर लगा कर नाले को पार करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय तमाम प्रत्याशी आते हैं और बड़े-बड़े वादे करके चले जाते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उनका किया गया वादा धरा का धरा ही रह जाता है। जनपद बलरामपुर में यदि इस मुद्दे पर छान-बीन करें तो कई इलाकों में इस तरह का मंजर देखने को मिल सकता है। इसलिए जिम्मेदारो को होना चाहिए कि इस परेशानियो को जितना जल्दी हो सके दूर करने का प्रयास करें, ना कि मौन बैठे रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.