अमित कुमार पाण्डेय ने मेडिकल की संयुक्त प्रवेश परीक्षा नीट में चैनित होकर हासिल किया बड़ी उपलब्धी

Voice Of News 24

06 Jun 2024 15:50 PM

महराजगंज 

जनपद महराजगंज से अमित कुमार पाण्डेय ने मेडिकल की संयुक्त प्रवेश परीक्षा नीट में चैनित होकर हासिल किया बड़ी उपलब्धी।

महराजगंज जनपद के फरेंदा तहसील अंतर्गत ग्राम सभा कम्हरिया खुर्द निवासी अमित कुमार पाण्डेय ने लहराया सफलता का परचम। होनहार छात्र अमित के बारे में पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की पूरी खबर।

हालही में नीट परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है, जिसमें महराजगंज जनपद तहसील फरेंदा के अंतर्गत कम्हरिया निवासी अमित कुमार पाण्डेय पुत्र विजय कुमार पाण्डेय ने 659 अंक प्राप्त किया, और इस परिक्षा में चयनित होकर अपने होनहार प्रतिभा को निखार दिया है। इस अवसर पर अमित के माता-पिता ने खुशी जाहिर करते हुए बेटे के उज्जवल भविष्य की कामना किये।

अमित कुमार ने प्रारंभिक शिक्षा से लेकर इंटरमीडिएट तक की शिक्षा लिटिल फ्लावर स्कूल महराजगंज से पूरा किया है। इस छात्र के अन्दर प्रारंभ से ही प्रतिभा की चमक दिखाई पड़ रही थी,जिस चमक से आज इस छात्र ने अपने भविष्य को उज्जवल करता नजर आ रहा है।
अमित ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों एवं अपने विद्यालय के गुरुजनों को दिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.