पृथ्वी को हरा-भरा करने के उद्देश्य से पौधरोपण कर दिया खास संदेश

Voice Of News 24

05 Jun 2024 23:58 PM

पर्यावरण संरक्षण के अवसर पर वाॅयस ऑफ न्यूज 24 के संवाददाता धीरज अग्रहरी की बड़ी पहल

संवाददाता धीरज अग्रहरी के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण करते हुए कौन-कौन से बड़े लोगों ने दिखाई दिलचस्पी। पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज जिस तरह से वाॅयस ऑफ न्यूज 24 टीम के संवाददाता सहित अन्य कर्मचारी विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं, वास्तव में इनका यह प्रयास सराहना के योग्य हैं।

टीम के संवाददाता अपने-अपने सहयोगियों के साथ क्षेत्र के खाली स्थानों पर वृक्षारोपण कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, जिससे कि लोगों के अन्दर भी इस पर्व के प्रति विश्वास कायम रहे और पर्यावरण में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका को समझा जा सके। इसी तर्ज पर संवाददाता धीरज अग्रहरी ने भी अपने कदम को आगे बढ़ाते हुए धानी बाजार में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सफलता में अपनी साझेदारी पेश कर दिए हैं।
इस तरह के गौरवपूर्ण कार्यक्रम में वाॅयस ऑफ न्यूज 24 टीम के संवाददाता धीरज अग्रहरी के साथ ब्राइटवे विद्यालय के प्रबंधक संतोष सिंह, ताइक्वांडो कोंच संजय सैनी, अध्यापक सुनील दत्त समेत ताइक्वांडो के तमाम खिलाड़ी मौजूद रहे।