रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर:एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Voice Of News 24 

03 Jun 2024 14:54 PM

महराजगंज 

बृजमनगंज  कोल्हुई मार्ग के लोहरसन गांव के पास तेज रफ्तार पिकप ने बाइक सवार दो बच्चों को मारा टक्कर, एक की मौत दूसरे की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के बृजमनगंज कोल्हुई मार्ग पर हुआ भयानक सड़क दुघर्टना, तेज रफ्तार पिकप ने ग्राम सभा गुजरौलिया बृजमनगंज निवासी बाइक सवार दो बच्चे छट्ठू(17) पुत्र महंगू एवं विनय(19) पुत्र विरेन्द्र को रौंद दिया, इस दौरान पहले बच्चे छट्ठू को सर पर गहरी चोटे आने से उसकी मृत्यु हो गई, और दूसरे लड़के को इलाज के लिए सीएचसी हास्पिटल बृजमनगंज पंहुचा दिया गया। इस घटना की सूचना जब परिजनों को मिली तो दौड़ते-भागते परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों की हालत को देखकर चीखना चिल्लाना शुरू कर दिये।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कस्टडी में ले लिया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना ने परिवार वालों के साथ-साथ निकट के स्थानों पर भी मातम की कहर बरसा दिया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.