जहरीले पदार्थ के सेवन से अधेड़ की मौत,परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

Voice Of News 24 

03 Jun 2024 12:56PM

महराजगंज 

पहले के जमाने में बड़े बुजुर्ग कह गये है कि जब जानबूझकर आग में हाथ डालेंगे तो जलना लाजिमी है। कुछ इसी तरह की घटना अधेड़ व्यक्ति के साथ हुआ। मादक पदार्थ खा लेने से जानबूझकर व्यक्ति ने दे दिया मौत को दावत। क्या है घटना की पूरी जानकारी पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दरअसल रविवार देर रात को निचलौल में अधेड़ व्यक्ति ने आ बैल मुझे मार मुहावरे को दोहराते हुए मादक पदार्थ का सेवन कर दे दिया अपनी जान। लोग जानते हुए भी ऐसा काम करते हैं कि मौत को खुद मजबूर होकर आना पड़ता है।

संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक निचलौल के आजाद नगर मोहल्ला निवासी विनोद शर्मा (50) पुत्र राम अवध की मादक पदार्थ सेवन करने से रहस्यमय तरीके से मृत्यु हो गई। जिससे परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल।

सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी से पता चला है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए तत्काल ही भेज दिया गया था, और सोमवार की सुबह शव को निवास स्थान पर लाया गया, जिससे परिवार के साथ-साथ मोहल्ले में भी मातम का माहौल छा गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.