महराजगंज:सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने गठबंधन प्रत्याशी विरेन्द्र चौधरी के समर्थन में विशाल जनसभा को किया संबोधित।

Voice Of News 24

30 May 2024 23:11 PM

महराजगंज 

महराजगंज के किसान इंटर कॉलेज निचलौल में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने विपक्षी दलों पर जमकर साधा निशाना।
पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की पूरी खबर।

गुरुवार की दोपहर किसान इंटर कॉलेज में अखिलेश यादव को सुनने आए समर्थक को देखकर सपा सुप्रीमो ने उन लोगों का आभार व्यक्त करते हुए संबोधन को शुरू किया।
अखिलेश यादव ने कहा कि महराजगंज की जनता को विरेन्द्र चौधरी से बेहतर सांसद मिल ही नहीं सकता, क्योंकि विरेन्द्र चौधरी जी आपके बीच में रहकर उन सभी समस्याओं का समना किए हैं जो आम जनता इस दौरान कर रहे है, इसलिए विरेन्द्र चौधरी जी महराजगंज का जितना बेहतर विकास कर सकते हैं, दूसरे पार्टी का कोई भी सांसद नहीं कर सकता है।उन्होंने कहा कि बस एक बार आप सभी लोग अपना बहुमूल्य योगदान देकर पंकज चौधरी को विजयी बनावे उसके बाद महराजगंज में विकास की गंगा बहने लगेगी।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि 140 करोड़ जनता में बीजेपी 140 शीट भी नहीं पार कर पायेगी। और 400 पार का नारा देने वाले लोग सातवें चरण तक आते-आते अपना नारा भी भूल गए हैं। कहने को तो यह डबल इंजन की सरकार है, लेकिन जब विकास की बात आती है तो इनकी डबल इंजन की सरकार हांफने लगती है।

अखिलेश ने जनता से भी विकास के बारे में पूछते हुए कहा कि आप ही लोग बताइए बीजेपी की सरकार में महराजगंज में मिला ही क्या है? क्या चीनी मिल चालू हो पाया है?, क्या नौकरी मिल पायी है? अखिलेश यादव बोले इन लोगों ने आपके लिए किया ही क्या है। इसलिए आप इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए आने वाले 1 जून को पंजा वाला बटन दबाकर विरेन्द्र चौधरी को भारी मतों से विजयी बनावे, और महराजगंज में विकास की गंगा बहते देख सपनों को साकार करें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.