Voice Of News 24
26 May 2024 23:24 PM
महराजगंज
बैठवलिया निवासी सूरत में काम कर रहा व्यक्ति तेज गर्मी एवं लूं के कारण बना मौत का शिकार ।जनपद महराजगंज में स्थित बैठवलिया निवासी महेंद्र गौड़ परिजनों का गुजर-बसर करने की दृष्टि से सूरत में काम करने गया हुआ था, लेकिन लूं लगने के कारण सूरत में ही दम तोड़ दिया।
संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक महेंद्र एक महीना पहले ही सूरत में शेटरिंग का काम करने गया था, जिसके दो बेटियां एवं इकलौता लड़का था। तेज गर्मी एवं लूं के कारण महेंद्र घर लौटने के लिए अभी स्टेशन पर आया ही था ,तब तक उसकी तबियत खराब होने लगी, वहां के स्थानीय लोगों ने महेंद्र की हालात को देखते हुए उसे सिटी हाॅस्पिटल सूरत में पहुंचा दिया, डाक्टरों ने महेंद्र को देखते ही मृत घोषित कर दिया। और मृतक शरीर को एम्बुलेंस द्वारा घर बैठवललिया में लाया गया, जहां गांव के लोगों ने चंदा लगाकर उस गाड़ी का किराया चुकाया।
मृत शरीर को देखते ही परिजनों का होश तो उड़ा ही, और रो-रो कर हुआ बुरा हाल ।













