Voice Of News 24
26 May 2024 23:00PM
महाराजगंज
दरअसल रविवार की सुबह कई स्थानों पर मूसलाधार वर्षा हुई, जिसके वजह से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है, लेकिन किसानों के लिए तो यह बारिश बहुत ही खास बन गया है।
आज रविवार की बारिश किसानों के लिए क्यों है खास –
कहा जाता है कि जब किसी वस्तु की जरूरत हो और वह उसी समय उपलब्ध हो जाए तो उस समय मिलने वाली खुशी को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं,
कुछ इसी तरह की खुशी आज किसानों को मूसलाधार बारिश होने के कारण मिली है। क्योंकि इस समय किसानों को बारिश की सख्त जरूरत थी, इसी समय किसान अपने खेतों में धान की बीज बोते हैं, जिसे पानी की अत्यधिक आवश्यकता होती है, और आज मूसलाधार बारिश होने के कारण किसानों को पानी की आवश्यकता से छुटकारा मिल गया है, जिसके कारण किसानों के दिलों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। और खेत में काम करते समय गर्मी से भी राहत मिली है।













