थम गया छठे चरण का चुनाव प्रचार,अब 25 मई को होगा मतदान

Voice Of News 24 

24 May 2024 00:44 AM

आज शाम 6 बजे से छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार-प्रसार थम गया .लोकसभा चुनाव के 6वें चरण के मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. 25 मई को होने वाले मतदान को लेकर आज यानी गुरुवार शाम पांच बजे चुनावी शोर थम गया . इसके बाद शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होंगी. वोटिंग को लेकर निर्वाचन आयोग और पुलिस महकमा तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा है.

उत्तर प्रदेश में छठे चरण में सुल्तानपुर, श्रावस्ती, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, डुमरियागंज, बस्ती, अम्बेडकरनगर, संतकबीरनगर, जौनपुर, भदोही, लालगंज, मछलीशहर और आजमगढ़ संसदीय सीट के अलावा बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होगा. यहां मतदान सुबह सात से छह बजे तक होगा. कुल 162 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.