Voice Of News 24
24 May 2024 00:30 AM
महराजगंज
वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी इतना अधिक विकसित हो गया है कि ठगों को ठगी करने में पहले से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध हो जा रही है। और आसानी से लोगों के बैंक अकाउंट से ठगों द्वारा रकम का सफाया किया जा रहा हैं।
कुछ इसी तरह की घटना महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के बरवां द्वारिका निवासी शैलेश यादव पुत्र सुभाष यादव के साथ हुआ।
सुभाष यादव ने सूचना दी की 21 मई को मेरा मोबाइल ठगों द्वारा द्वारा हैक कर लिया गया और मेरे एयरटेल पेमेंट्स बैंक के खाता संख्या 1096197838 से कुल 13 बार में 45902 रूपए का फर्जी तरीके से सफाया कर दिया गया।

पीड़ित शैलेश ने बताया कि मेरा पैसा ठगों द्वारा एनएसडीएल पेमेंट्स बैंक लिमिटेड बैंक के खाता संख्या 501025406987 तथा आईएफएससी एनएसपीबी संख्या 0000002 में ट्रांसफर कर लिया गया है।
पीड़ित ने ठगों द्वारा भेजे गए पैसों के मोबाइल नंबर और नाम का भी खुलासा किया,बोला मो.नं संख्या 9441202965 नाम सुमन कुमार द्वारा हमारे अकाउंट से पैसे का सफाया किया गया है।

पीड़ित शैलेश ने बताया कि मैंने मामले की तत्काल सूचना 1930 पर फोन करके दे दिया ,और क्षेत्रांतर्गत थाना कोठीभार इस मामले की सूचना लेकर जाने पर हमें साईबर क्राइम महराजगंज को भेज दिया गया, जहां मैं पहुंचकर साईबर क्राइम टीम को सूचना देते हुए प्रार्थना पत्र भी दिया हूं। और साईबर टीम ठगों की तालाश में लग गई है।













